महात्मा गांधी नरेगा का नाम बदलने पर बवाल जारी:सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस पार्टी ने दिया सांकेतिक धरना
![]()
सवाई माधोपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले महात्मा गांधी नरेगा का नाम बदलकर जी राम जी करने को लेकर विरोध प्रदर्शन देखा गया। यहां प्रदेश प्रवक्ता डॉ सुमित गर्ग के नेतृत्व में सांकेतिक धरना दिया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस पार्टी ने दिया सांकेतिक धरना, जमकर की नारेबाजी प्रदेश प्रवक्ता सुमित गर्ग ने बताया कि भाजपा सरकार की ओर से कांग्रेस की ओर से आम लोगों के लिए दिए गए काम के अधिकार को खत्म किया जा रहा है। भाजपा नरेगा का नाम ही नहीं पूरी योजना के साथ खिलवाड़ कर रही है। नये नियम में किसानों को 60 दिन काम नहीं देने का प्रा धान किया गया है। काम देने का जिम्मा सेंट्रलाइज्ड किया गया है। जिसके चलते के कांग्रेस की ओर से नाम और नये नियम बनाने का विरोध लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला कलेक्ट्रेट के सामने सांकेतिक धरना दिया गया। यहां दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धरना प्रदर्शन किया गया। इससे पहले भी सवाई माधोपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नरेगा नाम बदलने को लेकर प्रेस वार्ता, पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन कर चुकी है। जिसके बाद आज एक फिर कांग्रेस की ओर से सांकेतिक धरना दिया गया।
Source link

