मनरेगा बचाने के लिए कांग्रेस ने दिया धरना:कांग्रेस जिलाध्यक्ष खटीक बोले-योजना को कमजोर करना गरीबों के रोजगार पर हमला,कलेक्टर कार्यलय के बाहर विरोध प्रदर्शन




मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत आज शहर कांग्रेस द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा शहर के तत्वावधान में आयोजित धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे ओर योजना का नाम बदल कर इसे कमजोर करने की साज़िश बताते हुए विरोध जताया।
संविधान ओर सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प शहर अध्यक्ष जी पी खटीक ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करना सीधे-सीधे गरीबों के रोजगार पर हमला है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। यह आंदोलन केवल विरोध नहीं, बल्कि संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प है।इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इनकी रही मौजूदगी धरना प्रदर्शन के दौरान भीलवाड़ा शहर के समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, माननीय विधायक प्रत्याशी, पीसीसी सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के जिलाध्यक्ष, मंडल एवं वार्ड अध्यक्ष, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी, तथा पूर्व एवं वर्तमान सभी कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *