मदन राठौड़ बोले पायलट को क्या पता आटे-दाल का भाव:बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष- अशोक गहलोत बजट की तारीफ करेंगे तो उनकी दुकान खाली हो जाएगी




केंद्रीय बजट 2026 को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के महंगाई नियंत्रण के लिए कोई सशक्त और ठोस उपाय बजट मेरा नहीं होने के बयान को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने निशाना साधते हुए कहा कि सचिन पायलट क्या पता है आटे-दाल का भाव। राठौड़ आज उदयपुर के भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। राठौड़ ने इस दौरान केंद्र सरकार के बजट का स्वागत करते हुए उसमें राजस्थान को दी गई सौगातों को गिना रहे थे।
इसी दौरान जब उनसे पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बजट को लेकर दिए बयान पर सवाल किया तो बोले कि गहलोत हमारे बजट की तारीफ करेंगे तो उनकी दुकान खाली हो जाएगी, ऐसे में वो प्रशंसा नहीं करेंगे विरोध करेंगे ही।पायलट को लेकर कहा कि उनके खरीदने का क्या मौका मिला, वो स्व. राजेश पायलट के बेटे है उनको क्या पता है आटे-दाल का भाव, पता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भारतमाला प्रोजेक्ट की नई योजना तैयार की गई है, जयपुर, जोधपुर, पाली बेल्ट को लेकर ध्यान रखा गया है। उनका दावा है कि राजस्थान में इनकम बढ़ी है, भजनलाल सरकार कितना काम कर रही है, उन्होंने 3030 करोड़ रुपए तो एकएक विधायक को सड़कों के लिए दे दिया है, पैसा कहां से आया, राजस्थान में रेवेन्यू जनरेट हो रही है तब ही तो पैसा आ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि राजस्थान का डॉक्टर अब राजस्थान में काम करेगा, हम उसके लिए ऐसी परिस्थतियां तैयार कर रहे है, जो तय मापदंड है वो तो पूरा करने होंगे तब ही अस्पतालों में गुणवत्ता मिलेगी और अच्छा उपचार होगा। परिवहन, रक्षा, ग्रामीण विकास, कृषि, ​बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा आदि बड़े विभागों के लिए बजट में बड़ी राशि का प्रावधान की गई और ये बड़ी बात है। इससे पहले भाजपा शहर अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, देहात अध्यक्ष पुष्कर तेली, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा नेता अलका मूंदड़ा, प्रमोद सामर आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का पार्टी कार्यालय में स्वागत किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *