भीलवाड़ा में सोमवार की शुरुआत घने कोहरे के साथ:सर्द हवाओं से स्टूडेंट्स ओर व्यापारियों की परेशानी बढ़ी, ठंड से बचाव के लोगों ने अलाव का सहारा लिया




भीलवाड़ा में सोमवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, सूर्य उदय से पहले घना कोहरा,ठंडी हवाओं के साथ सर्दी के तेज तेवर ने शहरवासियों का हाल बेहाल किया।कोहरे और सर्द हवाओं के चलते सुबह सवेरे कामकाज पर जाने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले स्टूडेंटस को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाकर हाथ तापते हुए नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक आज दोपहर में बादल छाए रहेंगे और शाम को हल्की बूंदाबांदी होने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताय है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते हल्की बारिश की संभावना वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते फरवरी की शुरुआत घने कोहरे और सर्द हवाओं के साथ हुई,रविवार को भी मौसम का मिजाज सर्द रहा हालांकि दोपहर में तेज धूप के चलते सर्दी का मिला-जुला असर देखा गया।शाम को सर्द हवाओं के चलते सर्दी के तेवर तेज रहे।प्रदेश सहित भीलवाड़ा में इस सप्ताह वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर रहेगा जिसके कारण हल्की बारिश होने की संभावना है।बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी साथ ही ठंडी हवाओं का दौर भी जारी रहेगा। लोगों का डेली रूटीन डिस्टर्ब मौसम बदलने का सबसे ज्यादा असर स्कूली स्टूडेंट्स और कामकाज पर जाने वाले लोगों पर पड़ा है,सर्द हवाओं और कोहरे के चलते इनका डेली रूटीन बिगड़ा हुआ है,वहीं छोटे बच्चों को भी स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टू व्हीलर ड्राइवर सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आ रहे हैं, वही फोर व्हीलर को कोहरे से बचाव के लिए फोग लाइट का सहारा लेना पड़ रहा है। बादल छाए रहेंगे और सर्दी से राहत नहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज ओर मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे और लोगों को सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद कम है,इस सप्ताह मिले-जुले मौसम का पूर्वानुमान है ।रविवार को भीलवाड़ा शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया जबकि आज 24 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने के आसार हैं।4 से 5 फरवरी तक रात के तापमान में गिरावट होगी,रात को सर्दी का असर बढ़ेगा और दोपहर में गर्मी का एहसास होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *