भीलवाड़ा में आज बिजली कटौती रहेगी:सुबह 10 से सप्लाई ठप रहेगी, सांगानेर समेत कई इलाके होंगे प्रभावित
![]()
भीलवाड़ा शहर के सांगानेर और तस्वारिया क्षेत्र के कई इलाकों में आज सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा कुछ क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। ये क्षेत्र होंगे प्रभावित
सांगानेर, काली मगरी, प्रगति नगर, कोठारी नदी रोड, महेश भवन, सांगानेर रोड, मोती नगर, गाडोलिया बस्ती, ट्रेंचिंग ग्राउंड, मेडिकल कॉलेज, कच्ची बस्ती, बालाजी का खेड़ा, सुंदर नगर, कवाली खेड़ा, अकोला रोड, देव फर्नीचर, सालरा गांव, एमपीएस स्कूल, श्रीजी सिटी, निधिवन कॉलोनी, बाईपास रोड, तस्वारिया, छापरिया, हुनिया का खेड़ा, तेली खेड़ा, कालसास और इंद्रपुरा शामिल हैं। एवीएनएल के सहायक अभियंता ने बताया कि इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते 33 केवी जीएसएस सांगानेर और तस्वारिया से जुड़े क्षेत्रों में यह बिजली कटौती की जाएगी।
Source link

