बूंदी में हिंदू संगठनों और पुलिस में झड़प:गौवंश तस्करी पर कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश, उग्र आंदोलन की चेतावनी




बूंदी के नैनवां थाने पर हिंदू सगठनों के कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद कार्यकर्ता ​थाने से सामने धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन मुरदाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ता सोमवार को गौवंश तस्करी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नैंनवा थाना पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण आरोपी मौके से फरार हो गए। मामला बिगड़ते देख पुलिस उप अधीक्षक राजू लाल मीणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप, डीएसपी को ज्ञापन बजरंग दल कोटा विभाग के संयोजक लक्की चोपड़ा ने बताया कि बूंदी के नैनवां स्थित ग्राम बाछोला (भट्टो के नया गांव) क्षेत्र में 14 जनवरी की रात गौवंश को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाने के मामले में पुलिस द्वारा अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में रोष है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल नैनवां ने पुलिस अधीक्षक बूंदी के नाम एक ज्ञापन डीएसपी को सौंपा है।
आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग ज्ञापन में शेष आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। संगठनों ने बताया कि घटना की सूचना नैनवां पुलिस थाने को तुरंत दी गई थी, लेकिन पुलिस लगभग तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची, जिससे आरोपी फरार हो गए। इस प्रकरण में अब तक केवल दो आरोपियों की ही गिरफ्तारी हुई है। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्षेत्र में सख्त निगरानी व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई है। इससे पहले, मामले को लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और एक सभा का आयोजन किया। सभा को संबोधित करते हुए बजरंग दल कोटा विभाग के संयोजक लक्की चोपड़ा ने कहा कि प्रशासन का आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रहना उनकी कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। जिला मंत्री संजय नगर ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि घटना के 18 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई झड़प इसके बाद, समस्त कार्यकर्ताओं ने नीलकंठ महादेव मंदिर से पुलिस थाना नैनवां तक मार्च निकाला। यह मार्च भगत सिंह सर्किल और अदालत के सामने से होते हुए पुलिस थाने पहुंचा। जहां पुलिस और बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और धक्का-मुक्की होना शुरू हो गई। जिसके बाद कार्यकर्ता थाने के बाहर धरने पर बैठकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन मुरदाबाद और जय श्रीराम के नारे लगाए। मामला बिगड़ते देख पुलिस उप अधीक्षक राजू लाल मीणा मौके पर पहुंचे। पुलिस उपाधीक्षक ने पूरी घटना में 10 दिन के अंदर कार्रवाई कर समस्त आरोपियों के गिरफ्तारी व दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग का आश्वासन दिया। बजरंग दल के विभाग सहसंयोजक लक्की चोपड़ा और जिला मंत्री संजय नगर ने कहा कि यदि अगर 10 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन को बाद उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *