बजट से रोजगार और भारत की साख बढ़ेगी: लखावट:बोले- यह भविष्य की नींव रखने वाला सर्वांगीण बजट, हर व्यक्ति को मिलेगा फायदा




राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओमकार सिंह लखावत ने केंद्रीय बजट को सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी और भविष्य की नींव रखने वाला बताया। लखावत ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इससे देश को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। उन्होंने बजट को लेकर सोमवार को जंक्शन स्थित सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। लखावत ने केंद्रीय बजट में मातृशक्ति पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की बात कही। उन्होंने जोर दिया कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है और उनके सशक्तिकरण के बिना राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। बजट में महिलाओं के साथ-साथ युवाओं, तकनीकी शिक्षा और रोजगार सृजन को भी प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिसके सकारात्मक परिणाम अगले दो-तीन वर्षों में सामने आएंगे। उन्होंने बताया कि बजट से उत्पादन में वृद्धि होगी, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। छोटे उद्योगों, स्टार्टअप्स और तकनीकी क्षेत्रों के लिए किए गए प्रावधान आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करेंगे। लखावत ने कहा कि भारत अब तकनीकी और आर्थिक रूप से तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि एक समय था जब देश को अनाज के लिए अन्य देशों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब भारत वैश्विक मंच पर सशक्त भूमिका निभा रहा है। इस प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, भाजपा नेता अमित सहू, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया, भारतभूषण शर्मा, प्रदीप ऐरी, नितिन बंसल, प्रकाश तंवर और मीडिया प्रभारी कृष्ण तायल सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *