प्रतापगढ़ में किराना दुकान की आड़ में एमडी निर्माण:गोदाम में दबिश दी, आरोपी फरार; एमडी और लिक्विड केमिकल बरामद




प्रतापगढ़ में किराना दुकान की आड़ में एमडी बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गोदाम पर छापा मारकर एमडी और लिक्विड केमिकल बरामद किया है। दबिश के दौरान कमरे में तेज बदबू और आंखों में जलन महसूस हुई। प्रतापगढ़ थानाधिकारी शंभुसिंह ने बताया- पुलिस को 2 फरवरी 2024 को सूचना मिली थी कि धर्मचंद नांगरा जैन और रोहित मोगरा जैन अपनी किराना दुकान की आड़ में एमडी की तस्करी कर रहे हैं। एमडी और लिक्विड केमिकल मिला
प्रशटर रोड स्थित पानी की टंकी के पास धर्मचंद और रोहित मोगरा जैन के नाकोड़ा किराना एंड जनरल स्टोर के पीछे बने एक गोदाम पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान कमरे में तेज बदबू और आंखों में जलन महसूस हुई। तलाशी में एक लोहे के ड्रम पर रखी प्लास्टिक थैली में 106 ग्राम एमडी (मेथिलेंडियोक्सीमेथामफेटामाइन) और सात प्लास्टिक जेरिकेन में भरा 114.750 किलोग्राम लिक्विड केमिकल मिला। ड्रग बनाने के सामान जब्त
पुलिस ने गोदाम से ड्रग निर्माण में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरण भी जब्त किए हैं। इनमें बड़े-छोटे ड्रम, इलेक्ट्रॉनिक हीटर, इंडेक्स हीटर, हॉट एयर ब्लोअर, बिलोने की मशीनें, इलेक्ट्रॉनिक मोटर, रबर ग्लव्ज, ट्रे, कांच के फ्लास्क, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और प्लास्टिक के डिब्बे शामिल हैं। कार्रवाई के बाद आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वे फरार मिले। ये कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ़ गजेंद्र सिंह राव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी प्रतापगढ़ शंभुसिंह और उनकी टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। थाना प्रतापगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच थानाधिकारी अरनोद शिवलाल कर रहे हैं। कार्रवाई में पंकज विश्नोई और संजय की विशेष भूमिका रही। जिला की विशेष टीम भी इस कार्रवाई में शामिल थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *