पेपर लीक का मामला:SI भर्ती; डमी बन परीक्षा देने वाला 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
![]()
एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक प्रकरण में एसओजी ने अभ्यर्थियों की जगह डमी बनकर परीक्षा देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 50 हजार का इनाम था और वह 2024 से फरार था। सोमवार को फलोदी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एसओजी को सौंप दिया। एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार (31) निवासी मटोल चक फलोदी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सितंबर 2021 में तीन अभ्यर्थियों के स्थान पर डमी बनकर एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी। मामले की जांच की गई तो खुलासा हुआ कि 13 सितंबर 2021 को श्याम प्रताप सिंह की जगह, 14 सितंबर 2021 को श्रवण कुमार गोदारा की जगह और 15 सितंबर 2021 को मदनलाल की जगह आरोपी अशोक कुमार ने परीक्षा दी। इस फर्जीवाड़े के चलते श्याम प्रताप सिंह मेरिट 2207 पर उपनिरीक्षक, श्रवण कुमार मेरिट 1708 पर उपनिरीक्षक तथा मदनलाल मेरिट 2188 पर प्लाटून कमांडर पद पर अवैध रूप से चयनित हो गए थे। इन तीनों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दिव्यांगता के फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी ली, दो VDO बर्खास्त टोंक| ग्राम विकास अधिकारी भर्ती-2021 में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी पाने वाले विजय चौधरी व शाहरुख खान को जिला परिषद ने बर्खास्त कर दिया है। दोनों ने आंखों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र लगाकर अप्रैल 2023 में नौकरी जॉइन की थी। अब वेतन-भत्तों की वसूली होगी।
Source link

