पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन:करीब 5 महीने पहले कैंसर का पता चला था, सुबह 7 बजे निजि अस्पताल में अंतिम सांस ली




अलवर के थानागाजी से बीजेपी से दो बार विधायक रह चुके पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाना का सोमवार सुबह 7 बजे निधन हो गया। वे करीब 5 महीने से कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे। उनका अंतिम संस्कार किशनगढ़बास के बघेरी में किया जाएगा। छात्र राजनीति से निकलकर हेम सिंह भड़ाना दो बार थानागाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। दूसरी बार विधायक बनने पर वसुंधरा राजे सरकार में पहले राज्य मंत्री बने। उसके बाद उनको कैबिनेट मंत्री बनाया गया। हमेशा साफगोई के लिए खास पहचान रखने वाले विधायक भड़ाना का थानागाजी के क्षेत्र केलोगों से विशेष लगाव रहा। वे अलवर शहर में रहने के बावजूद हर दिन थानागाजी क्षेत्र में आमजन से मिलने जाते रहे। कैंसर की बीमारी का पता चलने के बाद लगातार लोगों से मिलते रहे है। भड़ाना के दो बेटे हैं। एक बिजनेस करते हैं। दूसरे सुरेंद्र भड़ाना राजनीति में भाग लेते हैं। वे अपने पिता के समय से ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। मूल रूप से गांव किशनगढ़बास का बघेरी है। अलवर शहर में वीरसावरकर नगर में आवास हैं। कर्म भूमि थानागाजी है। जहां से दो बार विधायक रहे। 2023 के विधानसभा चुनाव में बहुत कम वोट से चुनाव हारे थे। पार्टी के अलवर जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीनारायण ने बतायाकि पूर्व मंत्री का निजी अस्पताल में निधन हुआ है। उनके निधन के कारण पार्टी के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *