पाली में हाई-फाई एग्जिबीशन आयोजित:देश भर से आई महिलाओं ने लगाई कपड़े-ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट की स्टॉल्स




शहर के महावीर नगर मरुधर केसरी भवन में दो दिवसीय इंडियन प्रीमियम हाई-फ़ाई एग्जिबीशन का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मंच उपलब्ध करवाना था।
इस एग्ज़ीबिशन में कई शहरों से आई करीब 50 महिलाओं ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। कपड़े, डिजाइनर ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट, होम मेड प्रोडक्ट्स, हैंडलूम, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और गिफ्ट आइटम्स। जो शहरवासियों को खासे पसंद आए।
आयोजक मिथुन जैन और हितेश चौपड़ा ने बताया कि यह एग्ज़ीबिशन महिलाओं को सीधे ग्राहकों से जोड़ने का प्रयास है, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न शहरों में अब तक 89 ऐसे आयोजन हो चुके हैं। पाली में यह 90वां आयोजन है। कई महिलाओं ने बताया कि वे घर से ही छोटे स्तर पर काम शुरू कर आज आत्मनिर्भर बनी हैं। 58 की उम्र में बनी आत्मनिर्भर
इंडियन प्रीमियम हाई-फ़ाई एग्जिबीशन में जोधपुर से आई 58 वर्षीय तारा परिहार ने यहां किड्स वियर स्टॉल लगाई। उन्होंने बताया कि एक समय जोधपुर के सरदारपुरा बाजार में उनकी शॉप थी। 4 से 5 कर्मचारी काम करते थे। कोरोना काल में बेटे का निधन हुआ और करीब 10 महीने बाद पति भी दुनिया छोड़ गए। आज परिवार वे स्वयं, उनकी बेटी और दोहिती हैं। घर की जिम्मेदारी और खर्च चलाने के लिए उन्होंने दोबारा काम शुरू करने का फैसला किया। तारा कहती हैं कि आज वे अलग-अलग शहरों में लगने वाली एग्ज़ीबिशन में हिस्सा लेकर आत्मसम्मान के साथ जीवन जी रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *