नागौर में कोहरे से जनजीवन प्रभावित:कोहरे को वजह से रेल यातायात भी प्रभावित प्रमुख ट्रेंनें आधे घंटे तक देरी से पहुंची, हाइवे पर विजिब्लिटी 10 मीटर




नागौर जिला मुख्यालय और आसापस के क्षेत्रों में बीते एक सप्ताह साफ मौसम और सर्दी से राहत के बाद आज एक बार फिर मौसम ने पल्टी मारी है। बीते एक सप्ताह में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। जिले भर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास था वहीं अधिकतम तापमान भी 28 से 30 डिग्री के बीच रहने से लोगों को सर्दी से राहत मिली थी। लेकिन देर रात चली सर्द हवाओं की वजह से जिला मुख्यालय सहित खींवसर, सांजू, कुचेरा, मुंडवा में घना कोहरा छाया हुआ है और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

नागौर के खींवसर में लम्बे समय बाद घना कोहरा देखा गया। सुबह 7:30 बजे खींवसर में घना कोहरा छाया जिसकी वजह से वाहन चालको को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं लोग सुबह अलाव का सहारा लेते नज़र आए। कोहरे की वजह से नागौर जोधपुर हाइवे पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा यहां अधिकतम विजिब्लिटी 30 मीटर के आसपास रही जबकि सिंचित क्षेत्रों में कोहरा घना होने की वजह से विजिब्लिटी 10 मीटर से भी कम रही।

नागौर के डेगाना में तड़के मौसम साफ था लेकिन 6 बजे के बाद कोहरे ने शहर और आसपास के क्षेत्रों को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया और 7 बजे बाद यहां भी घना कोहरा छा गया जिसकी वजह से रेल यातायात भी प्रभावित नजर आया।भगत की कोठी एक्सप्रेस, जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अबोहर – जोधपुर एक्सप्रेस, जोधपुर सुपरफास्ट, मिराज वीकली सुपरफास्ट ट्रेंनें 15 मिनट से आधे घंटे तक की देरी से पहुंची

डीडवाना कुचामन जिले के डीडवाना में भी सुबह हल्का कोहरा छाया रहा लेकिन 7 बजे बाद चली तेज हवाओं के बाद मौसम तो सर्द हो गया लेकिन कोहरा छंट गया वहीं नावां में सुबह घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से वाहन चालकों को भारी होने वाहनों की गति को ब्रेक लगाना पड़ा। यहां विजिब्लिटी 20 से 30 मीटर के आसपास रही। यहां वाहनों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *