दौसा में पश्चिमी विक्षोभ का असर:बादल छाने के साथ घना कोहरा; विजिबिलिटी कम, सर्द हवा ने ठिठुराया




प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर चलते दौसा जिले में कडाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। यहां बादल छाए होने के साथ सर्द हवा ने लोगों को ठिठुरा दिया है, साथ में घने कोहरे से विजिबिलिटी बेहद कम बनी हुई है। सोमवार सुबह 100 मीटर से भी कम दृश्यता के चलते एक्सप्रेसवे और नेशनल हाइवे पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। वाहन हैडलाइट जलाकर गुजरते देखे गए। वहीं सर्द हवा के कारण भीषण सर्दी का दौर जारी है। हालांकि दिन में धूप निकलने से सर्दी से मामूली राहत महसूस की जा रही है। यहां सोमवार का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री और अधिकतम 22 से 25 डिग्री तक रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने सोमवार को 12 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। हालांकि सोमवार को दौसा जिले के लिए कोई वैदर अलर्ट नहीं है, जबकि मंगलवार और बुधवार को घने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *