डीडवाना-कुचामन में शिविरों में ग्रामीणों ने उठाया लाभ:ग्राम उत्थान शिविर में बढ़-चढ़कर पहुंचे लोग, 9 तक जारी रहेंगे
![]()
डीडवाना-कुचामन जिले में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप ये शिविर विभिन्न गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर लगाए गए। इनका उद्देश्य ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करवाना था। जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने बताया कि कोलिया, मंडावरा, रताउ, देवलीकलां, बाजोली और बडू जैसे गिरदावर सर्किलों में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में लाभार्थी पहुंचे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी और कई आवेदनों का त्वरित निस्तारण भी किया।
शिविरों के दौरान वीबी-ग्राम योजना के लाभों पर विस्तृत चर्चा की गई। कृषि विभाग ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए, जबकि कृषि एवं उद्यान विभाग ने तारबंदी, पाइपलाइन, फार्म पॉण्ड और सोलर पंप जैसी योजनाओं के लिए आवेदन स्वीकार किए। कलेक्टर खड़गावत ने बताया कि ग्राम उत्थान शिविरों का दूसरा चरण 5 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। 5 फरवरी को मौलासर, नगवाडा, सारडी, नावां, गच्छीपुरा और रोहिण्डी गिरदावर सर्किलों में शिविर लगाए जाएंगे।
Source link

