डीजे के रुपए लेने पहुंचे युवक पर पिकअप चढ़ाई:गाड़ी समेत सामान बेचा था, 4 लाख मांगे तो गाड़ी कुचला; आरोपी फरार




डीजे सिस्टम और पिकअप के बकाया 4 लाख रुपए मांगने गए युवक को पिकअप से कुचल कर हत्या कर दी। आरोप है कि युवक डीजे उतारने के लिए पिकअप पर चढ़ा था। इतने में आरोपी ने पिकअप दौड़ा दी, लहरा कर चलाई। ऐसे में, युवक इससे गिर गया और इसके बाद आरोपी ने पिकअप का टायर चढ़ा कर उसकी जान ले ली। मामला बांसवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र के गनाऊं गांव का रविवार देर रात का है। DSP गोपीचंद मीणा ने बताया- प्रवीण (28), पुत्र होमा निनामा निवासी केसरपुरा की पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी गई है। मामले में हरीश निनामा कर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में अभी किसी ने रिपोर्ट नहीं दी है। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है। घटना का उपयोग में ली गई पिकअप को जब्त कर लिया गया है और आरोपी हरीश की तलाश जारी है। पिकअप सहित डीजे का सामान बेचा था प्रवीण के भाई प्रकाश ने बताया- मेरे भाई का ससुराल गनाऊं के कासली खोरा गांव में था। प्रवीण के भाई ने बताया कि करीब 3 साल पहले प्रवीण ने अपने ससुराल में गांव के हरीश निनामा को 5.5 लाख रुपये में डीजे का सामान पिकअप सहित बेचा था। हरीश ने उस समय केवल 1.5 लाख रुपए दिए थे, जबकि 4 लाख रुपए तब से ही बकाया थे। शादी में मिले तो हुई कहासुनी प्रकाश ने बताया- प्रवीण अपने ससुराल में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने रविवार को गया था। कार्यक्रम के बाद उसकी मुलाकात हरीश से हुई। प्रवीण ने अपनी बकाया राशि की मांग की। कहा- या तो मेरे पैसे दे दो, या मैं अपना डीजे का सामान वापस ले जाता हूं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पिकअप में चढ़ा तो दौड़ाई, कुचला विवाद बढ़ने पर प्रवीण डीजे का सामान उतारने के लिए पिकअप पर चढ़ गया। इसी दौरान हरीश ने जानबूझकर पिकअप तेज रफ्तार में दौड़ानी शुरू कर दी। तेज रफ्तार पिकअप से प्रवीण नीचे गिर गया। इसके बाद हरीश ने प्रवीण के ऊपर से पिकअप का टायर चढ़ा दिया। गंभीर चोटों के कारण प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *