डिप्टी सीएम बोली-केन्द्रीय बजट में हर वर्ग का रखा ध्यान:दिया कुमारी ने कहा-राजस्थान में भी मैं ही बजट पेश करूंगी और बहुत कुछ मिलेगा




डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि-केन्द्रीय बजट में सबका साथ, सबका विकास को ध्यान में रखकर हर वर्ग का खास ध्यान रखा है और इससे विकसित भारत के लक्ष्स को मजबूती मिलेगी। इसके लिए ठोस कदम उठाए गए है। बजट में आम नागरिकों की हर उम्मीद को पूरा किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान में बजट वे ही पेश करेंगी और इसमें भी आमजन को हुत कुछ मिलेगा। अजमेर की प्रभारी व डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने अजमेर में पत्रकारों से बात करते हुए केन्द्रीय बजट को लेकर जमकर सराहना की। दिया कुमारी ने कहा कि इन्फ्रास्ट्रकचर पर भारी निवेश किया है और इससे रोजगार बढेंगे। 2047 तक विकसित राष्ट्र का जो सपना प्रधानमंत्री ने देखा उसमें बजट गति देगा। बजट में राजस्थान का खास ध्यान बजट में राजस्थान के लिए बढ़ा हुआ केपिटल सडक, शहरी विकास, उद्योगों ढांचे को मजबूती देग। खासकर दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कोरिडोर से जुडे ईलाकों में। एमएसएमई से जुडी योजनाओं का सीधा लाभ राजस्थान के विभिन्न उद्योगों को मिलेगा। पर्यटन, कौशल विकास और एनर्जी पर बजट का फोकस राजस्थान की हेरीटेज अर्थव्यवस्था, युवाओं के रोजगार और सौर ऊर्जा में अग्रणी भूमिका को और मजबूत करेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे इनकम टैक्स स्लैब में स्थिरता, समुद्री उत्पादों पर शुल्क मुक्त आयात की सीमा एक से बढ़ाकर तीन प्रतिशत की गई। व्यापार को सरल बनाने के लिए टीयर 2 और टीयर 3 के अधिकृत आर्थिक ऑपरेटरों के लिए शुल्क स्थगन अवधि को 15 से बढ़ाकर 30 दिन किया गया हैं। इ-कॉमर्स निर्यात को बढावा दिया गया हैं, आईटी डेटा सेंटर व विदेशी निवेश को प्रोत्साहन दिया गया है जिससे कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सर्जित किए जा सकेंगे। विकास के साथ अनुशासन भारत की सैन्य शक्ति को मजबूती प्रदान करने एवं आधुनिकीकरण करने के लिए रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। सरकार ने वित्तीय घाटे को GDP 4.4 प्रतिशत पर नियंत्रित रखते हुए यह संदेश दिया है कि विकास के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन भी जरूरी हैं। ईमानदार करदाताओं को राहत देने के कई कदम बजट में शामिल किए। जिससे आम आदमी और करोबार दोनों को फायदा होगा। ………..……… पढें ये खबर भी…. MDS यूनिवर्सिटी-आंसर-बुक के अन्दर भी लिखेंगे मार्क्स:मेन पेज पर भी शब्दों में भी होगी एंट्री, खाली पेज पर लगाएंगे क्रॉस महर्षि दयानंद सरस्वती (MDS) यूनिवर्सिटी अजमेर प्रशासन ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कईं बदलाव किए है। इसमें मेन पेज पर मार्क्स शब्दों में लिखने के साथ अन्दर भी लिखने होंगे। साथ ही उत्तर पुस्तिका में खाली पेज पर क्रॉस लगाना होगा। विश्वविद्यालय ने इस सम्बंध में सभी प्राचार्य, केन्द्राधीक्षक और परीक्षकों को दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। पूरी खबर पढें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *