डिप्टी सीएम ने केंद्रीय बजट को यूनिक बताया:बोले, राजस्थान को आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा, कोचिंग पर जीएसटी को लेकर कहा,ये बिजनेस के रूप चलते है




डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा केंद्रीय बजट में राजस्थान को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से 5 लाख से अधिक आबादी वाले टू टियर, थ्री टियर शहरों (जयपुर जोधपुर अजमेर बीकानेर कोटा उदयपुर) को लाभ मिलेगा। आधारभूत ढांचे के विकास होगा। मनरेगा का बजट पहले 86 हजार करोड़ का बजट था अब वो बढ़कर 95 हजार करोड़ से ज्यादा आवंटित किए जाएंगे। हर जिले में एक-एक गर्ल्स हॉस्टल खोले जाएंगे। टेक्सटाइल पार्क स्थापित किए जाएंगे। केंद्रीय बजट को लेकर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कोटा सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की
उन्होंने कहा केंद्रीय बजट में नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब झलकता है। भारत पहले 11 नंबर की अर्थव्यवस्था था। आज चौथे नंबर पर है, और जल्दी तीसरा नंबर पर आएगा। उन्होंने केंद्रीय बजट को यूनिक बजट बताया। और कहा कि से राजस्थान को आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा। समय पर बजट घोषणाएं पूरी नहीं होने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ घोषणाएं ऐसी होती है जो जल्द पूरी हो जाती है। कुछ में समय (दो-तीन) साल लग जाते हैं। कोचिंग पर जीएसटी कम करने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कई विवाद और परेशानियां मिलने के बाद हम कोचिंग को लेकर बिल आए। स्कूल नो लॉस नो प्रॉफिट में चलती है। कोचिंग उसे रूप में नहीं चलते बल्कि बिजनेस के रूप में चलते हैं। अंता उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन द्वारा हार की समीक्षा रिपोर्ट ( लेटर) वायरल होने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में पता नहीं है। ऐसे मामले पार्टी की अनुशासन समिति में जाते हैं अनुशासन समिति इस बारे में जांच करती है। इस दौरान विधायक संदीप शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर, जिला अध्यक्ष शहर राकेश जैन, देहात अध्यक्ष प्रेमचंद गोचर,संभाग के मीडिया संयोजक अरविंद सिसोदिया मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *