टाइगर व चीता पर चर्चा करेंगे 18 राज्यों के अफसर:सरिस्का में 6 जनवरी को 76 अधिकारी एक टेबल पर, 7 को सिलीसेढ़ में बर्ड फेस्टिवल




देश में टाइगर व चीता के संरक्षण को लेकर 6 जनवरी को सरिस्का में 18 राज्यों के 76 वन अधिकारी एक टेबल पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व वन मंत्री संजय शर्मा के साथ एक टेबल पर चर्चा करेंगे। सरिस्का में पहली बार चीता के संरक्षण पर चर्चा करने के लिए 58 टाइगर रिजर्व क्षेत्र के निदेशक व 18 राज्यों के मुख्य वन जीव प्रतिपालक आएंगे। इस कार्यशाला में रेस्क्यू के लिए रोडमैप तथा प्रोजेक्ट चीता की वार्षिक रिपोर्ट का विमोचन किया जाएगा। तकनीकी सत्रों के दौरान मानव बाघ संघर्ष, अखिल भारतीय बाघ आंकलन 2026 तथा बाघ आबादी के सक्रिय प्रबंधन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा। सिलीसेढ झील को रामसर साईट घोषित किए जाने के बाद पहली बार 7 फरवरी को सिलीसेढ झील पर बर्ड फेस्टिवल होगा। जिसमें कई तरह के देशी विदेश परिंदों की जानकारी मिलेगी। कई एक्सपर्ट आएंगे। जो हर साल सर्दियों में आने वाले विदेशी पक्षियों के बारे में बताएंगे। इसके अगले दिन 8 फरवरी को अलवर टाईगर मैराथन होगी। जिसका उद्देश्य बाघ संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढाना है। यह कार्यशाला देश में बाघ संरक्षण की समीक्षा करने एवं इसको अधिक सुदृढ बनाने तथा भावी रणनीतियों को निर्धारित करने की दिशा में महत्वपूर्ण होगी। सरिस्का के क्षेत्रीय निदेशक संग्राम सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, वन राज्य मंत्री संजय शर्मा व महानिदेशक वन भारत सरकार एवं केन्द्रीय व राज्य स्तर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेगें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *