जोधपुर से जयपुर आती स्लीपर बस की ट्रेलर से टक्कर:इमरजेंसी एग्जिट गेट से सवारियों को निकाला बाहर; लग सकती थी आग
![]()
जोधपुर के डांगियावास के पास रविवार रात स्लीपर बस की ट्रेलर से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में बैठी सवारियों को इमरजेंसी एग्जिट गेट से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसा बिनावास टोल प्लाजा के पास रविवार देर रात एक बजे का है। बस जोधपुर से जयपुर जा रही थी। सवारियों ने बतायार कि बिनावास टोल प्लाजा के पास ट्रेलर बस से टकरा गया। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बस में एंट्री करने वाला गेट क्षतिग्रस्त हो गया। सवारियों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया। यात्रियों का कहना है कि समय पर सभी को बाहर निकाल लिया गया, अन्यथा बस में आग भी लग सकती थी।
Source link

