जिले में बादल छाए,शीतलहर से कंपकंपी बनी:रात में कोहरा छा गया था,हवाओं से असर कम,दो दिन कोहरे का अलर्ट




अलवर शहर व जिले में बादल छाए हुए हैं और शीतलहर चलने से लोगों को कंपकंपी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक कोहरे की संभावना जताई है। सोमवार सुबह से जिले में हल्का कोहरा छाया रहा, हालांकि तेज शीतलहर के कारण कोहरा धीरे-धीरे कम हो गया। रविवार रात से ही कोहरा छा गया था, जिसके चलते सोमवार सुबह करीब 6 बजे विजिबिलिटी घटकर लगभग 60 मीटर रह गई। सुबह के समय कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में शीतलहर तेज होने से कोहरे का असर तो कम हुआ, लेकिन ठंड और बढ़ गई। दरअसल, अलवर में नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिल रहा है। शीतलहर के चलते अब भी वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है, खासकर दुपहिया वाहन चालकों को, जिन्हें चलते वाहनों पर सीधे ठंडी हवा लगने से हाथों में ठंड का असर महसूस हो रहा है। इसी कारण कई वाहन चालक रुक-रुक कर वाहन चला रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, यदि जिले में बारिश होती है और बर्फीली हवाएं चलती हैं तो कड़ाके की ठंड और बढ़ सकती है। बारिश से कुछ फसलों को नुकसान होने की आशंका है, जबकि कुछ फसलों को इसका फायदा भी मिल सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *