जयपुर में चलती कार में लगी आग, VIDEO:ड्राइवर ने छलांग लगाकर बचाई जान, पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदली




जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत फैल गई। कार में सवार ड्राइवर ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। आग से कार पूरी तरह से जलकर कबाड़ में बदल गई। पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार रात जगतपुरा रोड पर हुआ। जगतपुरा की ओर जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। चलती कार से आग की लपटे उठते देखकर राहगीरों में दहशत फैल गई। ड्राइवर ने तुरंत कार को रोक बाहर की ओर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। पूरी तरह आग ने कार को चपेट में ले लिया। रोड पर कार में लगी आग को देखकर ट्रैफिक को रोका गया। पुलिस ने फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से करीब 10 मिनट की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुलिस प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना मान रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *