जयपुर में कैफे पर बदमाशों ने की फायरिंग:ऑनर को धमकाने के लिए चलाई गोलियां, कार में सवार होकर आए थे चार बदमाश
![]()
जयपुर के एक कैफे पर सोमवार रात बदमाशों ने फायरिंग की। कार में सवार होकर आए चार बदमाशों ने ऑनर को धमकाने के लिए गोलियां चलाई थी। शिप्रापथ थाना पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। पुलिस टीमों बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। DCP (साउथ) राजर्षि राज ने बताया- शिप्रापथ में सेंट विल्फ्रेड कॉलेज के पास कैफे आरजे-21 है। आरजे-21 को ऋतिक निठारवाल चलाते है। शाम करीब 7:50 बजे ऋतिक निठारवाल कैफे पर बैठे थे। इसी दौरान स्विफ्ट कार में चार बदमाश आए। कार से उतरते ही बदमाशों ने कैफे पर फायर किया। ऑनर ऋतिक निठारवाल को धमकाने के लिए उसके ऊपर गोलियां चलाई। गोली चलने की आवाज से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। हंगामा होते देखकर हमलावर कार में बैठकर फरार हो गए। फायरिंग की सूचना पर शिप्रापथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाकर हमलावरों को नामजद किया। पुलिस जांच में सामने आया कि फायरिंग करने वाले और कैफे ऑनर पहले रेंट्ल कार का बिजनेस करते थे। रुपयों के लेन-देन को लेकर धमकाने के लिए फायरिंग करना सामने आया है।
Source link

