गुरुग्राम पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया:चोरी की 3 बाइक बरामद, आरोपी राजस्थान का रहने वाला
![]()
गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में 29 जनवरी को एक मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सोहना की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिससे वाहन चोरी के कुल तीन मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपी की पहचान आकाश (उम्र 28 वर्ष), निवासी हरिजन मोहल्ला, भिवाड़ी (राजस्थान) के रूप में हुई है। उसे गुरुग्राम के अंसल मोड़, सोहना से गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद बादशाहपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने आरोपी को हिरासत में भेजा पुलिस पूछताछ में आरोपी आकाश ने स्वीकार किया कि उसने गुरुग्राम क्षेत्र में वाहन चोरी की तीन घटनाओं को अंजाम दिया है। उसने बताया कि वह नशे का आदी है और चोरी करने से पहले सुनसान जगहों पर खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी करता था। मौका मिलते ही वह उन्हें चुरा लेता था। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई तीनों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Source link

