खेजड़ी के लिए आज बीकानेर बंद:व्यापारिक संगठनों ने दिया समर्थन, स्कूलों को लेकर असमंजस, अतिरिक्त पुलिस तैनात
![]()
खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत सोमवार को बीकानेर बंद की घोषणा की गई है। व्यापारिक संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने शहरी स्कूलों ने आधे दिन की छुट्टी कर दी है। सोमवार को सभी स्कूल लंच टाइम तक ही संचालित होंगे। उधर, पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। पर्यावरण प्रेमियों की अपील पर बीकानेर में सोमवार को बंद की घोषणा के साथ ही प्रशासन सक्रिय हो गया है। बीकानेर के निजी व सरकारी स्कूलों में लंच टाइम के बाद छुट्टी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) ने आदेश जारी किया है। देर रात करीब साढ़े दस बजे जारी इस आदेश के बाद शहरी क्षेत्र के स्कूलों में छुट्टी का माहौल हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस आदेश की सख्ती से पालना के आदेश दिए हैं। दरअसल,बंद के दौरान तनाव के चलते किसी स्टूडेंट को नुकसान नहीं हो, इसलिए शहरी क्षेत्र में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। उधर, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने भी बंद का समर्थन किया है। मंडल अध्यक्ष जुगल राठी और सचिव संजय सांड ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण बंद को समर्थन दिया जाएगा। सभी बाजार दो बजे तक बंद रखे जाएंगे। राठी ने बताया कि दो बजे बाद बाजार सामान्य दिनों की तरह संचालित होगा। दरअसल, बीकानेर में पिछले लंबे समय से खेजड़ी बचाओ आंदोलन चल रहा है लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने पर पर्यावरण प्रेमियों ने बंद की घोषणा कर दी। पिछले दिनों बिश्नोई समाज व अन्य संगठनों ने भी बीकानेर में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी।
Source link

