कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही:कोहरे के साथ पड़ रही ओस, 2 दिन और भी घना कोहरा पड़ सकता है




भरतपुर सोमवार सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। वहीं ग्रामीण इलाकों में बिजिविलिटी सिर्फ 30 मीटर तक रही। कोहरे के साथ ओस भी गिरी। जिससे ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई। कोहरे के कारण वाहनों की स्पीड थमी और लोगों को दिन में ही वाहनों की लाइटें जलाकर वाहनों को चलाना पड़ा। रात में तापमान गिरा कल तेज धूप निकली थी। जिसके लोगों को ठंड से राहत मिली। कल कई इलाकों में बारिश भी हुई थी। जिसके बाद धूप निकली। धूप निकलने से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई और रात होते-होते फिर से तापमान में गिरावट देखी गई। रात में कोहरे और ओस के पेड़ों पर बर्फ जम गई। सरसों को होगा नुकसान बारिश और ओस के कारण सरसों में तना गलन की समस्या आ रही है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि बारिश और ओस से गेहूं की फसल को फायदा है। वहीं बाकी सभी फसलों में बारिश फायदेमंद है। भरतपुर में अभी का टेम्प्रेचर 16 डिग्री तक आंका गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *