किशनगढ़बास के कृषि महाविद्यालय में चलाया स्वच्छता अभियान:छात्रों ने परिसर और आसपास के क्षेत्रों में की सफाई, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का दिया संदेश
![]()
किशनगढ़बास के कृषि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। शिविर 31 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। उन्होंने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ कचरा एकत्र किया और उसका उचित निस्तारण सुनिश्चित किया। इस गतिविधि का उद्देश्य स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश देना और स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूकता फैलाना था। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. एम.पी. यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्वच्छता को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी, डॉ. राज कुमार फगोडिया ने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा है और यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। छात्रों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी कर स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन, सकारात्मक सोच और सामूहिक सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं, जिससे एक स्वस्थ, स्वच्छ और जागरूक समाज का निर्माण होता है। इस कार्यक्रम में अनिता, संगीता जाट (प्रयोगशाला सहायक) और अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Source link

