कांग्रेस ने मनरेगा में बदलाव का विरोध किया:'विकसित भारत जी रामजी योजना' के खिलाफ करौली में प्रदर्शन




करौली में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मनरेगा का नाम बदलकर “विकसित भारत–जी रामजी योजना” करने और योजना में किए गए हालिया बदलावों के खिलाफ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए टोडाभीम विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम महर ने केंद्र सरकार की नीतियों को गरीब, मजदूर और ग्रामीण वर्ग के हितों के खिलाफ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना में किए जा रहे बदलावों से मजदूरों को काम और समय पर भुगतान मिलने में कठिनाई हो रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह मीणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीब, किसान और मजदूरों की आवाज उठाती रही है और आगे भी उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से मनरेगा में किए गए बदलावों को तुरंत वापस लेने की मांग की। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरदो गुर्जर ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि इन नीतियों का सबसे अधिक असर महिलाओं और कमजोर वर्गों पर पड़ रहा है। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी सड़कों से लेकर संसद तक जनता की आवाज बुलंद करेगी। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। धरना प्रदर्शन में टोडाभीम विधायक और जिला अध्यक्ष घनश्याम महर, पूर्व विधायक लाखन सिंह मीणा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरदो गुर्जर सहित कांग्रेसी मौजूद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *