करौली में ट्रक से गिरकर ड्राइवर की मौत:त्रिपाल खोलते समय असंतुलित होकर गिरा, सीमेंट खाली करते समय हुआ हादसा
![]()
करौली में सीमेंट से भरे ट्रक को खाली करते समय ड्राइवर की ट्रक की छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हमीरपुर, जिला टोंक निवासी शिवराज (32) पुत्र श्योजी जाट के रूप में हुई है। शिवराज करौली में एक सीमेंट व्यापारी के यहां ट्रक से माल खाली कर रहा था। इसी दौरान ट्रक की छत पर लगे त्रिपाल को खोलते समय वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे में शिवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत करौली जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ती चली गई और उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों को सूचित किया। प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग
करौली कोतवाली थाने के एएसआई बृजराज शर्मा ने बताया कि परिजनों के करौली पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और उन्हें सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा ट्रक से असंतुलित होकर गिरने के कारण हुआ प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक शिवराज के 2 छोटे बच्चे हैं। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
Source link

