कठूमर प्रधान संगम चौधरी 500 लोगों के साथ धरने पर:अपनी ही पार्टी के विधायक पर गंभीर आरोप;बीजेपी के कई कार्यकर्ता दे सकते हैं इस्तीफा
![]()
अलवर जिला परिषद के मुख्य गेट पर कठूमर की प्रधान संगम चौधरी अपने करीब 500 कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गईं। धरने के दौरान उन्होंने बीजेपी विधायक रमेश खींची और कुछ सरपंचों पर गंभीर आरोप लगाए। प्रधान संगम चौधरी ने कहा कि बीजेपी विधायक रमेश खींची अपने कुछ सरपंच मित्रों के कहने पर उन्हें प्रधान पद का कार्यभार संभालने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि निलंबन के बाद न्यायालय से उनकी बहाली के आदेश आ चुके हैं, इसके बावजूद जिला परिषद के सीईओ लगातार टालमटोल करते रहे और पद ग्रहण नहीं कराया। प्रधान ने बताया कि इसके बाद उन्होंने न्यायालय के माध्यम से सीईओ को नोटिस भिजवाए, तब जाकर आदेश तो जारी किए गए, लेकिन कठूमर में जिस वीडीओ के पास चार्ज था, वह बीमारी का बहाना बनाकर वहां से चला गया। इसके बाद अतिरिक्त वीडीओ योगेश भी बीमारी का हवाला देकर चले गए। प्रधान ने मांग की कि दोनों अधिकारियों की मेडिकल रिपोर्ट की जांच कराई जानी चाहिए।
विधायक रमेश खींची पर आरोप लगाते हुए प्रधान ने कहा कि विधायक पहले कांग्रेस में थे और तभी से उनके बीच कहासुनी चल रही है। उसी का बदला लेने के लिए विधायक उन्हें पद संभालने से रोक रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक उन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ होने का आरोप लगाते हैं, जबकि हकीकत यह है कि विधायक खुद पुराने बीजेपी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं। प्रधान संगम चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्हें पद संभालने दिया गया तो वह कई सरपंचों की फाइलें खोलेंगी, जो विभिन्न मामलों में दोषी हैं। इसी डर के कारण कुछ सरपंच विधायक के पास जाकर अधिकारियों को पहले ही समझा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी वह वीडीओ के पास जाती हैं तो उन्हें यह कहकर मना कर दिया जाता है कि मौखिक आदेश हैं कि संगम चौधरी को पद संभालने नहीं दिया जाए। फिलहाल बीजेपी प्रधान संगम चौधरी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिला परिषद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी हुई हैं और प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज करा रही
Source link

