उदयपुर की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए कैम्पेन शुरू:'मेरा उदयपुर-मेरी पहचान' नाम से 80 वार्डों में चलाएंगे अभियान, तैयारी बैठक में लिया निर्णय




स्वच्छता सर्वेक्षण में उदयपुर शहर को टॉप रैंकिंग पर लाने के प्रयास में ‘मेरा उदयपुर मेरी पहचान’ कैंपेन शुरू किया गया। कलेक्टर नमिता मेहता ने सोमवार को इसके पोस्टर का विमोचन किया। कलेक्टर ने कहा कि निगम के 80 वार्डों में साफ-सफाई,सुंदरता और स्वच्छता को लेकर यह अभियान 31 मार्च तक चलाया जाएगा। कॉमन पब्लिक प्लेस और टूरिस्ट प्लेस का खास ध्यान रखा जाएगा। ये निर्णय सोमवार को जिला परिषद में तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में लिया गया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, एडीएम प्रशासन दीपेन्द्र सिंह, एडीएम सिटी जितेन्द्र ओझा और यूआईटी सचिव हेमेन्द्र नागर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। पिछले साल 13वीं रैंकिंग थी, अब सुधार की कोशिश: कलेक्टर
कलेक्टर ने बताया कि अभियान के दौरान ही हमारा स्वच्छता सर्वेक्षण ​भी होगा। पिछली बार देशभर में उदयपुर को 13वां स्थान मिला था। इस बार रैंकिंग को और बेहतर करने की कोशिश रहेगी। क्योंकि उदयपुर विश्व पटल पर महत्वपूर्ण शहर है उसकी प्रसिद्दि को बनाए रखने के लिए ये प्रयास जरूरी हैं। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि निगम की सफाई टीम के अलावा आम पब्लिक भी हमारा सपोर्ट करे। इधर उधर कचरा नहीं फेंके और खुले में शौच नहीं करे। हम मार्केट एसोसिशन, सब्जी मंडी एसोसिएशन आदि का सहयोग लेकर काम करेंगे। — ये खबर भी पढ़ें देश के सबसे साफ शहरों में जयपुर टॉप-20 में पहुंचा:स्वच्छ सर्वेक्षण में ग्रेटर को 16वीं, हेरिटेज को 20वीं रैंक;​​​​​​​ डूंगरपुर सुपर लीग शहर में शामिल स्वच्छ सर्वेक्षण में डूंगरपुर देशभर के 20 से 50 हजार की आबादी वाले शहरों की स्वच्छ सुपर लीग में शामिल हुआ है। वहीं, जयपुर ने अपनी रैंकिंग में बड़ा सुधार किया है। जयपुर नगर निगम ग्रेटर और हेरिटेज पहली बार स्वच्छ सर्वेक्षण के टॉप-20 शहरों में शामिल हुए हैं।नगर निगम ग्रेटर को देशभर में 16वीं रैंक मिली है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *