अवैध गैस रिफिलिंग पर जयपुर में चार जगहों पर छापेमारी:222 सिलेंडर, पिकअप और बाइक जब्त, पांच आरोपी पकड़े
![]()
जयपुर में जिला रसद अधिकारी फर्स्ट ने ऑपरेशन प्रवर्तन के तहत अवैध गैस रिफिलिंग और अनधिकृत गैस कारोबार के विरुद्ध सोमवार को कार्रवाई की गई। जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में विशेष सतर्कता दलों का गठन कर चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई। इन कार्रवाइयों के दौरान कुल 222 घरेलू गैस सिलेंडर, 2 व्यवसायिक सिलेंडर, 2 पिकअप वाहन, 2 मोटरसाइकिल, 23 अप्रमाणित छोटे गैस सिलेंडर, 1 रिफिलिंग जुगाड़, 2 इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 3 बांसुरी और 1 रेगुलेटर मय पाइप जब्त किए गए। अवैध गतिविधियों में संलिप्त 5 व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। इन जगह हुई कार्रवाई सतर्कता दल ‘ए’ ने जनता नगर, राकड़ी सोडाला क्षेत्र में दबिश देकर 110 घरेलू गैस सिलेंडर एवं एक पिकअप वाहन जब्त किया और एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। सतर्कता दल ‘बी’ ने सुशीलपुरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 49 खाली व 48 भरे घरेलू सिलेंडर, 2 व्यवसायिक सिलेंडर, 2 मोटरसाइकिल और एक पिकअप वाहन जब्त किए, दो आरोपियों को पकड़ा। इसी तरह सतर्कता दल ‘सी’ ने उस्मान भाई प्लास्टिक स्टोर, राकड़ी सोडाला में कार्रवाई कर 2 घरेलू सिलेंडर, 8 अप्रमाणित छोटे सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, बांसुरी और रबर पाइप जब्त किए और एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया। सतर्कता दल ‘डी’ ने सौरव गृह संग्रह, राकड़ी सोडाला में दबिश देकर 13 घरेलू सिलेंडर, 15 अप्रमाणित छोटे सिलेंडर, रेगुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और रिफिलिंग उपकरण जब्त किए और एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जन सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली अवैध गैस रिफिलिंग गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link

