11111वीं स्टेज प्रस्तुति पर डॉ. सुमन सोनी को स्वामी विवेकानंद जागृति पुरस्कार
![]()
भीलवाड़ा |अंतर्राष्ट्रीय भजन गायिका डॉ. सुमन सोनी की 11,111वीं स्टेज प्रस्तुति रविवार रात आरसी व्यास कालोनी स्थित श्रीनाथ गार्डन में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में भजन संध्या के माध्यम से हुई। उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि पर अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत ने क्लब के राष्ट्रीय कार्यालय गीता भवन सभागार में आयोजित समारोह में उन्हें “स्वामी विवेकानंद जागृति पुरस्कार” से सम्मानित किया। राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ. अशोक सोडाणी ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. सुमन सोनी ने मात्र तीन साल की उम्र से मंच पर अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हैं। गायिका के रूप में डॉ. सुमन सोनी को पहले भी 18 से अधिक बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, 70 से अधिक बार राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2019 में भी उन्हें भीलवाड़ा में नागरिक अभिनंदन से नवाजा गया था।
Source link

