सोमेसर और ग्रामीण क्षेत्रों में होली डंडा रोपण:फाल्गुन महोत्सव की शुरूआत, गांव वाले रहे मौजूद
![]()
सोमेसर कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रविवार शाम को होली डांडा रोपण किया गया। परंपरागत पूजा-अर्चना और गाजे-बाजे के साथ फाल्गुन मास महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। एक महीने तक चलेगा फाल्गुन महोत्सव
ग्रामीण अंचल में अब एक महीने तक फाल्गुन महोत्सव चलेगा। इस दौरान ग्रामीण संग की थाप पर फाल्गुनी गीत और लुर नृत्य का आनंद लेंगे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम
क्षेत्र के बूसी गांव स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर परिसर में भी रविवार शाम को होली का डांडा स्थापित किया गया। श्रेष्ठ लग्न में वैदिक मंत्रोच्चार और गाजे-बाजे के साथ यह आयोजन संपन्न हुआ। ये रहे मौजूद
इस अवसर पर वीरेंद्रसिंह कुम्पावत, अमरपुरी गोस्वामी, लक्ष्मण पुरी, श्रवण त्रिवेदी, परीक्षितसिंह, प्रवीण सेन, रतन प्रजापत, भेराराम मालवीय, रामलाल, घनश्याम दमानी, राकेशपुरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सोमेसर के अलावा बूसी, निम्बाडा, भादरलाऊ, डुठारिया, इंद्रवाडा, देवली पाबूजी, सावलता, जवाली, खोंड, टेवाली, सोडावास और अन्य गांवों में भी होली डांडा रोपण उत्साहपूर्वक किया गया।
Source link

