शिक्षकों की बकाया पदोन्नति एवं गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग



बीकानेर| शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद एवं प्रदेश महामंत्री नवल सिंह मीना ने राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को ज्ञापन भेजकर शिक्षकों की जायज मांगों के जल्द निस्तारण की मांग की है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सलावद ने ज्ञापन में शिक्षा विभाग में तबादलों हेतु स्थाई तबादला नीति बनाई जाएं जिसमें विधायकों/जन प्रतिनिधियों की डिजायर प्रथा का बंद करने के साथ अध्यापकों व वरिष्ठ अध्यापकों के स्थानांतरण पर वरिष्ठता विलोपित नहीं करने एवं जिला एवं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलनों में शत प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य करने एवं वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पदों की तीन सत्रों व अध्यापक से वरिष्ठ अध्यापक की पांच सत्रों की बकाया पदोन्नति अतिशीघ्र करवाने एवं माध्यमिक शिक्षा में स्टाफिंग पैटर्न की समीक्षा करवाने, शिक्षा मंत्री की घोषणा की अनुसार डीईओ की सीधी भर्ती के साथ उप प्राचार्य एवं प्राचार्य की सीधी भर्ती करवाने, कंप्यूटर अनुदेशकों की वेतन विसंगति एवं कैडर संशोधन करवाने, क्रमोन्नत उच्च माध्यमिक स्कूलों में अनिवार्य विषयों के व्याख्याताओं के पद स्वीकृत करने एवं शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *