हेमाराम बोले-1977 में कांग्रेस को झटका दिया,अब BJP को दो:कहा-भर्तीयों में कांग्रेस-राज में गलती करने वालों को अंदर डालों; लोग डरे हुए बोल नहीं रहे




पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता हेमाराम चौधरी एक प्रोग्राम में स्पीच में बोलते हुए कहा- अब राज भजनलाल जी का है। उनसे हमारी रिक्वेस्ट है कि हमारे राज में अगर किसी ने बदमाशी की है, चाहे मैंने ही की है तो हेमाराम को भी जेल के सलाखों में बंद करों। आने वाले समय में कोई ऐसा गलत काम नहीं करें। आपके राज में गलत काम किया है उनको तो बंद करो। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सबसे छोटी पोस्ट होती है। इससे छोटी कोई नौकरी नहीं है। इसमें भी ओएमआर सीट का मामला चल रहा है। बहुत धांधली हुई है। उसकी जांच करवानी चाहिए। अगर जांच नहीं करवाएंगे तो कुछ नहीं होगा। दरअसल, कांग्रेस गांव-गांव मनरेगा बचाओ संग्राम जन आंदोलन अभियान चला रही है। इसी के तहत बाड़मेर के लीलसर में गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा के नेतृत्व में रैली की गई। जिसमें सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, बायतु विधायक हरीश चौधरी, पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल शामिल हुए। पूर्व मंत्री बोले- सरकार को जगाओ और लाइन पर लाओ पूर्व मंत्री ने अपनी स्पीच में कहा- वोटर लिस्ट में नाम की आपत्तियां दर्ज करवाई जा रही है। उनके नाम गंगानगर में लिखे हुए है। अगर वो गलत और झूठी आपत्ति दर्ज करवाएं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। एक साल और जुर्माना या दोनों हो सकते है। कोई कार्रवाई करेगा तभी होगा, तभी सजा मिलेगी। कार्रवाई सरकार के हाथ में है। सरकार अगर कई नहीं करें तो कुछ नहीं होगा। सरकार को जगाओ, गलत काम करें तो इसको लाइन पर लाओ। चौधरी बोले- 1977 में कांग्रेस ने गलती की, लोगों ने दिया झटका, अब बीजेपी को भी झटका दे दो हेमाराम चौधरी ने सामने बैठी पब्लिक को संबोधित करते हुए कहा कि आपको पता है कि हमारी कांग्रेस का राज बहुत लंबा चला था। 1977 तक कांग्रेस का हिंदुस्तान में राज रहा था। पहली बार इनकी बीजेपी पार्टी बनी है उनके दो एमएलए ही जीतें। अब तो यह छा गए। यह अलग बात है। 1977 में परिवार नियोजन चला था। उस समय कांग्रेस से गलती हुई थी। गलत लोगों का परिवार नियोजन कर दिया। बूढ़़े और कुंवारे आदमी का भी कर दिया। ऐसे मामले हुए थे। उसका सबक सिखाने और आंख खोलने के लिए कांग्रेस को झटका दिया था या नहीं। ऐसा झटका दिया कोई सोच ही नहीं सकता था। इनको (BJP) झटका नहीं दे सकते हो क्या? इनको भी झटको दो.. अगर उस समय कांग्रेस को झटका नहीं दिया होता तो परिवार नियोजन उससे ज्यादा करते। उस समय में कचहरी में वकालात करता था। लोगों में डर बैठ गया, यह अघोषित इमरजेंसी है स्पीच में कहा कि उस कांग्रेस गलत कर रही है। लोग बोल नहीं रही है उस समय लोगों के मन में डर बैठ गया था। आज भी लोगों में डर बैठा हुआ है। कोई बोलने की हिम्मत नहीं कर रहा है। सरपंच डरे कार्रवाई कर देंगे, वसूली कर देंगे। हालात खराब है सरपंच और सरकारी कर्मचारियों की। आज इस मीटिंग में एक भी सरकारी कर्मचारी नहीं है। पहले बीजेपी कांग्रेस के आगे पीछे खूब घूमते थे। उनको ऐसा कसा है। यह अघोषित इमरजेंसी है। इसका सबका सिखाना है आने वाले समय में।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *