महावीर नाहटा अध्यक्ष, महावीर भंडारी मंत्री बने:श्री प्राज्ञ जैन मित्र समिति के पदाधिकारियों का हुआ चुनाव




ब्यावर में श्री प्राज्ञ जैन मित्र समिति की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस चुनाव में नगर के समाजसेवी महावीर नाहटा को समिति का अध्यक्ष चुना गया है।
नवगठित कार्यकारिणी में महावीर भंडारी को वापस मंत्री नियुक्त किया गया है। पुखराज बोहरा को संरक्षक, प्रीतम तातेड़ और गौतम संचेती को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अशोक खींचा कोषाध्यक्ष, प्रकाश बम्ब सहमंत्री और गौतम कुमठ संगठन मंत्री का दायित्व संभालेंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष महावीर नाहटा ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने संघ के विकास और उन्नति के लिए अपनी पूरी टीम के साथ कार्य करने तथा संस्था को नए आयाम देने का आश्वासन दिया। प्रियदर्शन मुनि का चातुर्मास ब्यावर में करवाने के प्रयास
कार्यक्रम के दौरान संघ पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों ने आगामी चातुर्मास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि संघनायक गुरुदेव प्रियदर्शन मुनि का चातुर्मास ब्यावर में करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
वीर संघ के अध्यक्ष महेंद्र सांखला के नेतृत्व में एक विशेष दल गुरुदेव से ब्यावर में चातुर्मास के लिए निवेदन करेगा। इससे पहले भी वीर संघ का एक जत्था किशनगढ़-मदनगंज और गुरुदेव के ब्यावर प्रवास के दौरान चातुर्मास का आग्रह कर चुका है, जिस पर गुरुदेव ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *