ब्यावर में हुई मावठ, मौसम का मिजाज बदला:बारिश से गिरा तापमान, ठिठुरन हुई महसूस, गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए लोग




ब्यावर में गुरुवार देर रात से शुक्रवार तड़के तक रुक-रुक कर हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। तेज और हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे शहर में ठंड का असर बढ़ गया। बारिश के बाद सुबह से ही ठिठुरन महसूस की गई। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए, जिससे सड़कों और बाजारों में भी मौसम का असर साफ दिखाई दिया। जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं अचानक बढ़ी ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया। चिकित्सा विभाग ने अचानक बढ़ी ठंड से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना जताई है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि मौसम बदलने के साथ ही लोगों को ठंड से बचने के पूरे प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस परिवर्तित मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ती है, और किसी भी तरह की लापरवाही शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *