ब्यावर कलेक्टर ने सनातन धर्म कॉलेज में गाया गाना:स्टूडेंट्स का बढ़ाया उत्साह, म्यूजिक रिसर्च सेंटर और म्यूजियम का किया निरीक्षण




ब्यावर में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर जिला कलेक्टर कमलराम मीना ने सनातन धर्म कॉलेज के संगीत विभाग स्थित म्यूजिक रिसर्च सेंटर और म्यूजियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संगीत विभाग की गतिविधियों, कार्यों और विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संगीत विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने “सावन बेटी ससुराल” से संबंधित लोकगीत गाकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। संगीत विद्यार्थियों ने भी इस प्रस्तुति का आनंद लिया। इस अवसर पर संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां भी दीं। गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने राजस्थान के लोक वाद्य यंत्रों की ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुति का भी अवलोकन किया। उन्होंने यहां की प्रतिभाओं और विद्यार्थियों के कौशल की प्रशंसा की।
संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. दुष्यंत त्रिपाठी ने विभाग से संबंधित गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रेखा मंडावरा और अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट सहित अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *