बारिश के बाद कड़ाके की ठंड, तापमान 4 डिग्री गिरा:कोहरा छाया, शीतलहर ने छुड़ाई धूजणी; कुछ दिनों तक रहेगी सर्दी




बाड़मेर में एक बार फिर मौसम ने यू टर्न ले लिया। देर रात बाद हुई बौछारों के बाद सुबह शीतलहर से शुरू हो गई है। लोगों की धूजणी छुड़ा दी है। वहीं रात का तापमान चार डिग्री गिरकर 9.4 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक शीतलहर चलने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। रात को करीब 9 बजे के बाद हवाओं का दौर शुरू हुआ। आधी रात बाद करीब डेढ़ बजे रुक-रुक हल्की और तेज बौछारें गिरी। इसके बाद सर्दी बढ़ गई। सुबह के समय कोहरा भी छा गया। धूप खिलने के साथ कोहरा भी छट गया। दरअसल, गुरुवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर 1 बजे के बाद अचानक तेज हवा शुरू हो गई। ग्रामीण इलाकों में धूलभरी आंधी चली। 15-20 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही बादलों की आवाजाही रही। शहर में आधी रात के बाद बूंदाबांदी शुरू हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उतर भारत के ऊपर एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के कारण अरब सागर और पश्चिमी इलाकों से नमी लेकर आने वाली हवाएं पश्चिमी राजस्थान तक पहुंच रही है। इसी वजह से बादल छा रहे, तेज हवाएं चल रही है। कही-कहीं हल्की बूंदाबादी और बारिश हो रही है। बादलों के छंटते ही बर्फीली हवाएं चलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। सर्दी के तेवर एक बार फिर तीखे हो जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *