जयपुर-विधायक निधि से खर्चा करने में मंत्री से आगे MLA:कालीचरण, कुलदीप और हंसराज सबसे आगे रहे; जानिए किसने कम खर्चा किया




राजस्थान में भजनलाल सरकार के दो साल पूरे हो गए हैं। सरकार अगले माह अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करने जा रही है। लेकिन विधायक निधि (एमएलए लेड) में से खर्चा करने के मामले में विधायक कुछ मंत्रियों से भी आगे हैं। जयपुर के 19 विधायकों में से कई अपनी विधायक निधि का 50 फीसदी पैसा भी खर्च नहीं किया है। जयपुर में झोटवाड़ा से विधायक और सरकार में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने एमएलए लेड से सबसे कम रुपए खर्च किए हैं। राज्यवर्धन सिहं राठौड़ ने पिछले 2 साल में अपने विधायक कोटे की 10 करोड़ रुपए की राशि में से 92 लाख रुपए ही सेंशन किए हैं। जो कुल राशि का 10 फीसदी से भी कम है। सबसे कम रुपए सेंशन करने में दूसरा नंबर आदर्श नगर से कांग्रेस के विधायक रफीक खान हैं। रफीक खान ने दो साल में अपने विधायक कोटे की 10 करोड़ रुपए की रा​शि में से केवल 1.76 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इस ​सूची में तीसरा नंबर जमवारामगढ़ से भाजपा विधायक महेन्द्र पाल मीणा का हैं। जिन्होंने अब तक 2.57 करोड़ रुपए की ही राशि स्वीकृति की है। इन्होंने खोला जनता के लिए पिटारा विधायक कोष से आमजन के सबसे ज्यादा ​काम करवाने वाले विधायकों में पहला नंबर कोटपूतली से विधायक हंसराज पटेल का है, जिन्होंने विधायक कोष से अब तक 7.80 करोड़ रुपए के ​कामों की स्वीकृति जारी की है। मालवीय नगर से भाजपा विधायक कालीचरण सराफ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। कालीचरण सराफ ने करीब 7.61 करोड़ रुपए की स्वीकृतियां दी है। वहीं, विराटनगर से विधायक कुलदीप ने करीब 7.60 करोड़ रुपए के कामों की स्वीकृतियां जारी की है। डिप्टी सीएम ने जारी की 7.21 करोड़ की स्वीकृति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधायक कोष से सांगानेर में अब तक 5.02 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति जारी हुई है। जो 2 साल के कुल विधायक कोष का 50 फीसदी है। वहीं, डिप्टी सीएम दीया कुमारी अब तक अपने क्षेत्र में विधायक कोष से 7.21 करोड़ रुपए से ज्यादा की स्वीकृतियां जारी कर चुकी हैं। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने अपने विधानसभा क्षेत्र दूदू में विकास कार्यों के लिए अपने विधायक कोष से अब तक 5.87 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत कर चुके है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *