घर में घुसे चोर को पकड़ा, थप्पड़ मारे,VIDEO:जेब से निकले सोने के जेवरात, घरवाले बोले-महिलाओं को काटा, लात भी मारी




बाड़मेर में एक घर में घुसे चोर को घरवालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जब उसके जेब की तलाशी ली गई तो उसके पास से सोने के झुमके और मंगलसूत्र के अलावा दूसरे जेवरात भी मिले। इस पर घरवालों ने उसकी पिटाई कर दी। वहीं घरवालों से बचने के लिए उसने उन्हें लातों से मारा और घर की महिलाओं को भी काटा। मामला 21 जनवरी की रात 3 बजे का है। मामला शहर के कोतवाली थाने के नेहरू नगर का है। इसके बाद परिजनों की ओर से गुरुवार शाम थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। फोटो में देखिए घरवालों ने कैसे चोर को रंगे-हाथ पकड़ा… कुंडी लगाकर घरवालों को बंद किया नेहरू निवासी सुमन ने बताया कि रात करीब 3 बजे चोर घर की छत से अंदर घुसा था। पहले फ्लोर में हमारा कमरा है तो उसे कुंडी लगा दी और फिर नीचे गया। एक कमरे में मेरी सास और ननद सो रहे थे, उनके कमरे में भी कुंडी लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद पास वाले कमरे में गया और चोरी करने लगा। इस बीच मेरी ननद चिल्लाने लगी तो हम नीचे जाने लगे लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर कमरे की साइड खिड़की खोली और वहां से कूद कर बाहर निकले। जब नीचे गए तो पता चला कि सास और ननद को भी कमरे में बंद कर दिया है। वारदात के समय घर में करीब 7 लोग थे। हम लोग चिल्लाए तो सभी नीचे आ गए और चोर को पकड़ लिया। जेब में मिले सोने के जेवरात, घर की महिलाओं को काटा, लात मारी सुमन ने बताया कि घरवाले उसे कमरे से निकाल बाहर लेकर आए। वह भागने की फिराक में था लेकिन हम लोगों ने उसे पकड़ रखा था। इस दौरान जब उसकी जेब चेक की तो उसके पास से सोने के झुमके, मंगलसूत्र और बाकी जेवरात भी निकले। जब उसकी चोरी पकड़ी गई तो वह भागने का प्रयास करने लगा। चोर ने मेरे ​पति और ननद को काटा। परिवार के लोगों को लात ​मारी और फिर सास को धक्का दिया। हम लोग चिल्लाए तो आस-पड़ोस के लोग भी आ गए। चोर को फर्श पर बैठाया, थप्पड़ भी मारी चोर जिस घर में घुसा था, उस परिवार की मोबाइल की शॉप भी है। रंगे हाथ पकड़े गए चोर की घरवालों ने भी पिटाई की। इस दौरान फर्श पर बैठाकर उससे पूछताछ की। उसे थप्पड़ भी मारी। घरवाले उसे पूछ भी रहे है कि जेवरात के अलावा और क्या मोबाइल लेकर जाता। जब उसकी दोबारा पिटाई करने लगे तो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें रोक दिया और कहा-पहले ही बहुत बुरा मारा है। सुमन ने बताया कि हमारी आवाज सुन आस-पड़ोस के लोग भी आ गए। इसके बाद बाद पुलिस को सूचना दी। करीब 4 से 4:30 बजे के बीच पुलिस घर पहुंची। उन्होंने बताया कि एसपी ऑफिस से महज 250 से 300 मीटर की दूरी पर उनका घर है। ऐसे में पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *