घर के सामने पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:मानसिक रूप से था बीमार, मामले की जांच में जुटी पुलिस
![]()
धौलपुर के दिहोली थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव घर के सामने पेड़ से लटका मिला। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। सूचना मिलने पर दिहोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतक की पहचान पुरैनी गांव निवासी उदल पुत्र द्वारका प्रसाद शर्मा (40) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि उदल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार सुबह परिजनों ने उदल को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिहोली थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, परिजनों की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Source link

