खंडार के पीपल्दा गांव में महिला की हत्या:आपसी विवाद के चलते महिला के सिर पर गंडासी से किया था हमला
![]()
खंडार के पीपल्दा में पुराना विवाद बना हत्या की वजह, गंडासी से हमला कर महिला की हत्याखंडार थाना क्षेत्र के पीपल्दा गांव में काफी समय से चला आ रहा आपसी विवाद आखिरकार खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। गंडासी से सिर पर हमला कर किया था गंभीर घायल प्राप्त जानकारी के अनुसार पीपल्दा निवासी राममूर्ति मीणा पत्नी मलखान मीणा पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे उस समय हमला किया गया, जब वह घर में काम कर रही थीं। आरोप है कि श्याम पुत्र खेतूराम मीणा, बंटी पुत्र श्याम मीणा, कीमत पुत्र श्याम मीणा और संजय पुत्र श्याम मीणा ने मिलकर राममूर्ति मीणा के सिर पर गंडासी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।परिजनों व ग्रामीणों ने घायल अवस्था में महिला को 108 एंबुलेंस से खंडार अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर सवाई माधोपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सवाई माधोपुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने राममूर्ति मीणा को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते 22 जनवरी को राममूर्ति मीणा के बेटों द्वारा कीमत पुत्र श्याम मीणा के साथ मारपीट की गई थी। इसी घटना को लेकर अगले दिन 24 जनवरी की सुबह बदले की भावना से गंडासी से हमला कर हत्या कर दी गई।घटना की सूचना मिलते ही खंडार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है। इनपुट- सागर सैनी खंडार।
Source link

