एमपी की महिला की झालावाड़ में बचाई जान:मेडिकल कॉलेज में विजय लोधा ने 79वीं बार प्लेटलेट्स डोनेट कर की मदद
![]()
झालावाड़ में मध्य प्रदेश के खिलचीपुर निवासी एक महिला कमला बाई की जान प्लेटलेट्स डोनेशन से बचाई गई है। कमला बाई झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी और उनकी हालत गंभीर थी।
मरीज का हीमोग्लोबिन काफी कम हो गया था और प्लेटलेट्स की संख्या मात्र 5000 रह गई थी। डॉक्टरों ने परिजनों को तत्काल प्लेटलेट्स डोनर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था। परिजनों ने प्रदीप गुप्ता के माध्यम से मंजुश्री स्नेह संस्थान के संस्थापक अजय मोमिया से संपर्क किया। अजय मोमिया ने तुरंत ओ पॉजिटिव रक्त समूह के रक्तदाता विजय लोधा से संपर्क साधा। सूचना मिलते ही विजय लोधा गुरूवार रात 10 बजे एसआरजी ब्लड बैंक पहुंचे। उन्होंने अपना 79वां रक्तदान किया। एसडीपी (प्लेटलेट्स) डोनेशन की यह प्रक्रिया एसआरजी ब्लड बैंक के टेक्नीशियन इंचार्ज पंकज मालव की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
गौरतलब है कि विजय लोधा अब तक 59 बार एसडीपी (प्लेटलेट्स) और 20 बार सामान्य रक्तदान कर चुके हैं। जिले में सर्वाधिक प्लेटलेट्स डोनेट करने का रिकॉर्ड विजय लोधा के नाम दर्ज है।
Source link

