टोंक के आवां सरपंच का सवाल रीट परीक्षा में आया:15 अगस्त को जोधपुर में मिला सम्मान; छात्र बोले- ये हमारे लिए गर्व की बात

[ad_1]

आवां सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज का प्रश्न आज हुई रीट प्रथम लेवल परीक्षा में पूछा गया है।

आवां सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज का रीट लेवल प्रथम की परीक्षा में प्रश्न पूछा गया है। परीक्षा के प्रश्नपत्र में अलग-अलग क्रम संख्या पर सवाल था कि 15 अगस्त 2025 को कहां पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिव्यांश एम भारद्वाज को ‘राजस्थान का सर्वश्रेष

.

विकल्प उत्तर में ए-आमेर दुर्ग,बी-कुंभलगढ़ दुर्ग,सी-जैसलमेर दुर्ग,डी-मेहरानगढ़ दुर्ग और ई-अनुत्तरित प्रश्न।

टोंक जिले के आवां निवासी परीक्षार्थी अर्पित सेन, अर्चना सैनी, अनिल कुमार प्रजापति ने बताया कि वे उनका आज रीट लेवल प्रथम का पेपर था।

उसमें आवां सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज को लेकर प्रश्न पूछा गया, यह पूरे टोंक जिले वासियों के लिए गर्व की बात है।

आवां सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज का प्रश्न रीट लेवल प्रथम परीक्षा में आया है। प्रश्न पत्र की प्रति।

आवां सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज का प्रश्न रीट लेवल प्रथम परीक्षा में आया है। प्रश्न पत्र की प्रति।

15 अगस्त को मिला था सम्मान

गत 15 अगस्त को आवां सरपंच दिव्यांश को जोधपुर के मेहरान गढ़ में आयोजित ऐटहोम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राज्य के सर्वश्रेष्ठ सरपंच का अवॉर्ड दिया था। सरपंच भारद्वाज राज्य के 41 जिलों की 11 हज़ार पंचायतों में सम्मान पाने वाले एक मात्र सरपंच थे।

स्विट्जरलैंड से एमबीए कर सरपंच बने दिव्यांश ने अपने गांव आवां में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग एसी व वाईफाई युक्त लाइब्रेरी, 2 हेरिटेज श्मशान घाट,हेरिटेज पंचायत घर, 3 मैरिज गार्डन,देश के ग्रामीण क्षेत्र का पहला ड्रेसिंगरूम युक्त महिला घाट,अम्बेडकर पार्क,स्कूली छात्राओं को बालिका दिवस पर एक दिन का सरपंच,मेधावी छात्रों को हर वर्ष अच्छे पर्यटन स्थल की हवाई यात्रा जैसे विकास कार्य करवाए।

आवां के इस विकास मॉडल को महाराष्ट्र सरकार ने भी अपनाने की बात कही थी। महाराष्ट्र के सरपंचों का दल ने आवां ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को देखकर खुशी जाहिर की थी।

दिव्यांश एम भारद्वाज को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 15 अगस्त 2025 को मेहरानगढ़ (जोधपुर) में आयोजित स्वतंत्रता समारोह में बेस्ट सरपंच अवॉर्ड से सम्मानित किया था।

दिव्यांश एम भारद्वाज को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 15 अगस्त 2025 को मेहरानगढ़ (जोधपुर) में आयोजित स्वतंत्रता समारोह में बेस्ट सरपंच अवॉर्ड से सम्मानित किया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *