सवाई माधोपुर के रामेश्वर घाट तीर्थस्थल पर हुआ दीपदान:6 हजार दीपकों के साथ मां त्रिवेणी की महाआरती




सवाई माधोपुर शहर के 263 वे स्थापना दिवस के अवसर पर खंडार उपखंड क्षेत्र स्थित त्रिवेणी संगम रामेश्वर धाम तीर्थ स्थल पर शनिवार शाम दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 6 हजार दीपकों से मां त्रिवेणी की महाआरती की गई। रामेश्वर धाम स्थित परशुराम घाट को दीप रंगोली व पुष्पों से सजाया गया और आरती के दौरान पुष्प व इत्र वर्षा की गई। बूंदी से आए कलाकारों ने की महाआरती रामेश्वर धाम मंदिर के आचार्य के नेतृत्व में 11 पुजारियों व 5 बूंदी के कलाकारों ने त्रिवेणी संगम की महाआरती की। दीपदान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगो एंव अधिकारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। शहर के स्थापना दिवस पर त्रिवेणी संगम पर इस तरह का भव्य आयोजन पहली बार किया गया। इस मौके पर त्रिवेणी संगम स्थित भगवान श्री चतुर्भुज नाथ व रामेश्वरनाथ की विशेष पूजा अर्चना भी की गई। यह लोग रहे मौजूद खंडार विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मित्तल ने बताया कि खंडार में ये कार्यक्रम पहली बार आयोजित हुआ है। इस कार्यक्रम का आयोजन 263 वें सवाई माधोपुर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल व प्रधान नरेंद्र चौधरी रहे। कार्यक्रम में खंडार उप जिला कलेक्टर वर्षा मीणा, तहसीलदार जयप्रकाश, नायब तहसीलदार पुष्कर सिंह, विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मित्तल, थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सर्व प्रथम भगवान चतुर्भुजनाथ की पूजा आराधना की गई। इसके बाद त्रिवेणी का जल पूजन किया गया और फिर महाआरती की गई ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *