बालोतरा में घर से ज्वेलरी चोरी करने वाला गिरफ्तार:कोर्ट ने भेजा जेल; बदमाश के खिलाफ पहले से तीन मामले दर्ज
![]()
बालोतरा जिले की गिड़ा थाना पुलिस ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने चोरी किया गया माल बरामद कर लिया है।एक सप्ताह में मामले को सुलझाते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़ित ने दर्ज करवाई थी रिपोर्ट गिड़ा करालिया बेरा गांव निवासी हयात खां पुत्र समेखा ने 10 जनवरी को गिड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि 9 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर पेटी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी हुए आभूषणों में सोने का एक तीमणिया, चांदी की चेन-पटी, चांदी का लॉकेट, चांदी का बकल, चांदी का मादलिया और अंगूठियां शामिल थीं। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। थाना स्तर पर बनाई गई टीमें थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर संदिग्ध नुरेखा पुत्र अकबर खान निवासी नवोड़ा बेरा, पचपदरा की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीमों ने खोखसर, परेऊ, पाटौदी, नवोड़ा बेरा, नयापुरा सहित आसपास के इलाकों में लगातार दबिशें दीं। सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध नुरेखान पुत्र अकबर खान को डिटेन किया। पूछताछ में उसने 9 जनवरी की रात करालिया बेरा गांव में घर में चोरी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के सभी आभूषण बरामद कर लिए गए। पुलिस ने मामले में शत-प्रतिशत रिकवरी कर ली। कोर्ट में पेश कर भेजा जेल गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। चार साल में तीन केस दर्ज पुलिस के अनुसार आरोपी नुरेखान के खिलाफ वर्ष 2021 से अब तक मारपीट और चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। इनमें दो मामले पचपदरा थाने में और एक मामला जोधपुर के शेरगढ़ थाने में दर्ज है।
Source link

