बाड़मेर में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए दी दबिश:वांटेड 10 माह से काट रहा था फरारी; NDPS समेत 6 मामले है दर्ज
![]()
बाड़मेर डीएसटी टीम ने ऑपरेशन भौकाल के तहत कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। वांटेड बीते 10 माह से फरारी काट रहा था। चौहटन थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ 6 मामले दर्ज है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- पुलिस मुख्यालय व आईजी जोधपुर रेंज ने नशा मुक्त बाड़मेर के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत ऑपरेशन भौकाल चलाया जा रहा है। वांटेड आरोपियों को डिटेन के लिए डीएसटी प्रभारी आदेश कुमार, मय टीम ने चौहटन थाने में दर्ज एनडीपीएस मामले के वांटेड आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी गई। 25 हजार रुपए का इनाम घोषित चौहटन थाने में 7 मार्च 2025 को एनडीपीएस एक्ट के तहत 27 किलो 914 ग्राम डोडा-पोस्त तस्करी सप्लायर आरोपी दिनेश पुत्र मोहनलाल निवासी चौहटन आगौर लंबे समय से फरार चल रहा था। एसपी ने 25 जून 2025 को 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। जिले के टॉप-10 आरोपियों में शामिल पकड़ने के निर्देश दिए गए। बाड़मेर आने की सूचना पर दी दबिश डीएसटी प्रभारी आदेश कुमार की टीम ने फरार आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार निगरानी रखते हुए सूचना व तकनीकी से जानकारी जुटाई। शनिवार को बाड़मेर को बाड़मेर आने की सूचनान मिलने पर टीम ने भगवती रेजिडेंसी के पास फरार इनामी हिस्ट्रीशीटर आरोपी दिनेश विश्नोई को डिटेन किया गया। आरोपी से चौहटन पुलिस पूछताछ करने के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है। चौहटन थाने का हिस्ट्रीशीटर आरोपी चौहटन थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ 6 मामले दर्ज है। इसमें 3 एनडीपीएस और 3 मारपीट के है। आरोपी को पकड़ने में कांस्टेबल हनुमानराम की अहम् भूमिका रही है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल प्रेमाराम, दिनेश, कांस्टेबल हरलाल, नींबसिंह, नखतसिंह, रामस्वरूप, आईदानसिंह, सदीप स्वरूपसिंह और हनुमानराम शामिल रहे है।
Source link

