दौसा में फिर छाया घना कोहरा:विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम; 22 जनवरी बाद मावठ का अलर्ट




दौसा में कई दिनों बाद एक बार फिर मौसम बदल गया है। यहां रविवार को कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। सर्द हवाओं और विजिबिलि​टी कम होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बेहद कम देखी गई। सर्द हवा ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आगामी सप्ताह में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री के आसपास स्थिर बने रहने का अनुमान है। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान अभी 6 डिग्री सेल्सियस पर बना होने से ठंड का असर बरकरार है। 22 जनवरी से शुरू होगा मावठ का दौर मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो जनवरी के अंतिम सप्ताह में ठंड एक बार फिर जोर पकड़ सकती है। साथ में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार 22 से 24 जनवरी के दौरान एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश (मावठ) होने की संभावना है। 23-24 जनवरी को जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर और करौली के इलाकों में आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *