दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर अस्थायी रोक:गणतंत्र दिवस को लेकर ट्रेनों-स्टेशनों पर सुरक्षा अलर्ट, 23 से 26 जनवरी तक रहेगी रोक
![]()
गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए ट्रेनों और स्टेशनों पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहेगा। इसी के तहत रेलवे ने राजधानी नई दिल्ली और उसके आसपास के स्टेशनों(उपनगरीय स्टेशन) पर आने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर अस्थायी रोक लगाई है। सुरक्षा कारणों की वजह से 23 से 26 जनवरी तक दिल्ली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जयपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर सहित उत्तर पश्चिम रेलवे से नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला, आदर्श नगर सहित दिल्ली के सभी उपनगरीय स्टेशन जाने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर अस्थायी रोक रहेगी। उदयपुर से चेतक एक्सप्रेस और मेवाड़ एक्सप्रेस ट्रेन में पार्सल की बुकिंग नहीं होगी। 23 से 26 तक वीपी, लीज कोच बंद रहेंगे
रोक सिर्फ सामान्य बुकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि ट्रेनों में लीज(उपनगरीय स्टेशन) पर दिए गए एसएलआर, वीपी, एजीसी कोचों के जरिए होने वाले फ्रेट मूवमेंट पर भी लागू होगा। यानी कोई भी सामान/पार्सल कॉमर्शियली बुक कर दिल्ली नहीं भेजा जा सकेगा। यह व्यवस्था जयपुर सहित सभी 73 मंडलों से एनसीआर में रुकने वाली ट्रेनों की लोडिंग और अनलोडिंग पर भी लागू होगा।
Source link

